लखनऊ, अप्रैल 10 -- नगर निगम जोन-6 के अंतर्गत आने वाले हुसैनाबाद ट्रस्ट रोड पर गुरुवार को भारी बारिश के बाद इलाके के दो मकानों से जलभराव की शिकायत मिलने पर 20 से अधिक चबूतरों को तोड़ कर नाली की सफाई करवाई गई। शिकायत मिलने के बाद जोनल अधिकारी मनोज यादव ने मौके का निरीक्षण किया। पाया कि नाली पर चबूतरा बना लेने के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही, जिससे जलभराव हो रहा है। नगर निगम की टीम ने श्रमिकों की सहायता से इन अवैध चबूतरों को हटाया और नालियों की सफाई कराई। उसके बाद जल निकासी शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.