सासाराम, अप्रैल 17 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम प्रखंड के बीस सूत्री के गठन के बाद बधाईयों का दौर जारी है। इस क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने अपने आवास पर प्रखंड 20 सूत्री गठन के सदस्यों को सम्मानित किया। विधान पार्षद ने 20 सूत्री अध्यक्ष सिकंजय सिंह, उपाध्यक्ष राकेश रंजन, सदस्य सह सासाराम भाजपा पश्चिमी नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, सदस्य वकील पासवान, पप्पू सोनी, ब्रजेश सिंह, रेखा कुमारी, बंशीधर सेठ, विनोद चौबे, पप्पू कुमार, दीपू महतो, अंकुर सिंह, बिजेंद्र चौधरी, अरशद अंसारी, बैजन्ती देवी को मिठाई खिलाकर बधाई दी व अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...