औरंगाबाद, मई 26 -- रफीगंज प्रखंड परिसर में सोमवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, लोजपा नेता राजेश पासवान, हम के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, शिवनारायण साव, सुधीर गुप्ता और दीनानाथ विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार वर्मा ने की और संचालन सुबोध कुमार सिंह ने किया। पूर्व सांसद ने कहा कि 20 सूत्री समिति को विकास और जनकल्याण की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर जनता की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। सदस्य गंभीरतापूर्वक लोगों की समस्या को उठाये और समाधान का प्रयास करें। बैठक में पदाधिकारियों का शत-प्रतिशत रहना अनिवार्य है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.