धनबाद, फरवरी 9 -- विष्णुकांत /अशोक निषादलोदना क्षेत्र के गोल्डेन पहाड़ी व आसपास में रहने वाले करीब 1300 परिवार 20 साल के अंतराल में दूसरी बार विस्थापन के कगार पर आ गए हैं। जिसमें करीब 600 आवास बीसीसीएल के ही है। इसके आलावा करीब 700 घर गैर कंपनी के है। ग्रामीण बार-बार विस्थापन होने से टूट चुके हैं। एमडीओ मोड में मेगा परियोजना के विस्तार के कारण विस्थापन के कगार पर है। लोदना क्षेत्र में सबसे पहले 2002 में साउथ तिसरा कोलियरी को ओपेन कास्ट परियोजना की शुरुआत करने के लिए साउथ तिसरा से एक हजार परिवार को गोल्डेन पहाड़ी, गोकुल पार्क विस्थापन स्थल, बेल धौडा, आठ नम्बर सहित आसपास पुनर्वासित किया गया था। ये सभी एजी तिसरा, बंगाल झरिया, साउथ तिसरा, डायमंड तिसरा, नोर्थ तिसरा, बोका पहाड़ी आदि जगहों से लोगों को विस्थापित किया गया था। यहां के रहने वाले नरे...