नई दिल्ली, मार्च 3 -- फेमस पादरी और अपनी सभा में चमत्कार से लोगों के इलाज का दावा करने वाले बजिंदर सिंह के खिलाफ कपूरथला में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि बजिंदर सिंह उसे अपने केबिन में बुलाकर गंदे तरीके से छूते थे। इसके अलावा उनपर उलटे-सीधे मसेज भेजने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। बजिंदर सिंह जालंधर जिले के ताजपुर में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' में मसीही सत्संग चलाते हैं। बजिंदर सिंह पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं। 2018 में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।सभा में बॉलिवुड के सितारे भी करते हैं शिरकत बजिंदर सिंह की सभाओं में कई बार बॉलिवुड के सितारे भी नजर आते हैं। बजिंदर सिंह कैंसर जैसे रोगों के इलाज का भी दावा करते हैं। इसके अलावा छूकर ही लकवाग्रस्त लोगों को भी चलाने का दावा करते हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.