जहानाबाद, जनवरी 31 -- प्रवेशिका विद्यालय शकूराबाद में 548 परीक्षार्थी होंगे शामिल रतनी, निज संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय शकूराबाद में इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस विद्यालय में इंटर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 2 फरवरी से शुरू होने वाली इंटर परीक्षा में कुल 548 परीक्षार्थी इस केंद्र पर शामिल होंगे। विद्यालय की प्राचार्य अनुपमा कुमारी ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षों में एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि पारदर्शी तरीके से परीक्षा ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.