हापुड़, मार्च 24 -- दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरोपी पति ने जबरन दवाई खिलाकर विवाहिता का गर्भपात भी करा दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के समय झूठ बोलकर बताया कि पति लेखपाल है, बाद में पता चला कि वह चपरासी के पद पर है। एसपी के आदेश पर थाना महिला पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गालंद निवासी प्रियंका ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी शादी सात दिसंबर 2022 को रवि प्रताप राणा निवासी धौलाना हाल पता चिरंजीव विहार गाजियाबाद के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए थे और 18 लाख रुपये नगद दिए थे। शादी के समय ससुराल पक्ष के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.