नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मेरठ में दिल्ली दून हाइवे पर फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब 20 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बना सिपाही बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने तमाम मान मनोव्वल की लेकिन बारात नहीं आई। दुल्हन परिजनों संग थाने पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दौराला के मनोहरपुरी निवासी मास्टर महेश शर्मा ने तहरीर में बताया कि बेटी की शादी बिचौलिया अझौता निवासी अशोक शर्मा के माध्यम से परतापुर के अछरौंडा निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कासगंज में तैनात अभिषेक से तय की थी। एक नवंबर को वह परिवार के साथ सगाई करने पहुंचा था। दो नवंबर रविवार को बारात आना तय हुआ। महेश ने बताया वह शादी की तैयारी में जुट गए। हाईवे स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.