इटावा औरैया, जनवरी 23 -- इटावा, संवाददाता। देहरादून से बिहार जा रहे खांसी की सिरप से भरे एक ट्रक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ट्रक में करीब 20 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित खांसी की सिरप लदी हुई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप कहां से लाई गई थी और बिहार में किसे सप्लाई की जानी थी। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...