रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन आगामी 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगी। इस संदर्भ में शुक्रवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित महिला, बाल कल्याण और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव को हड़ताल का नोटिस दिया गया है। यह जानकारी प्रेस बयान जारी कर सीपीआई (एम) ने दी है। नोटिस देने वाले शिष्टमंडल में यूनियन की राज्य अध्यक्ष मीरा देवी, महासचिव सावित्री सोरेन समेत प्रीति हांसदा, मीनू मुर्मू, अभिगेल हेम्ब्रम, प्रिया, प्रमिला मुर्मू, संतोषी और लखन मंडल आदि शामिल रहे। हड़ताल पर जाने का उद्देश्य संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा चार लेबर कोड वापस लेने और अन्य 17 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित होने वाली देशव्यापी हड़ताल में सम्मिलित होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...