चाईबासा, मई 15 -- गुवा । देश के कुछ ट्रेड यूनियनों द्वारा 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने खुद को अलग कर लिया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि वह इस हड़ताल में भाग नहीं लेगा, क्योंकि यह हड़ताल राजनीतिक रूप से प्रेरित है और इसका उद्देश्य वास्तविक श्रमिक हितों से अधिक राजनीतिक दबाव बनाना है। BMS ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि भारत सरकार ने 2019 और 2020 के बीच प्रभावी 29 श्रम कानूनों को समाहित कर चार नए श्रम संहिताएं बनाई थीं कोड ऑन वेजेस 2019, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ कोड 2020, और इंडस्ट्रियल रिलेशन्स कोड 2020। संघ ने इनमें से दो प्रमुख कोड - वेज कोड 2019 और सोशल सिक्योरिटी कोड 2020- का स्वागत करते हुए इन्हें "ऐतिहासिक कदम" बताया है। BMS के अनुसार, नए कोड के अंतर्गत संगठित और ...