खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कचहरी रोड स्थित जदयू क ार्यालय में मंगलवर को संगठनात्मक चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक जदयू जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा एवं जदयू जिला पर्यवेक्षक श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने कहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 20 फरवरी से 23 फ़रवरी 2026 के बीच चुनाव कराया जाएगा। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कु मार के जन्मदिन के मौके पर एक मार्च को जिलाध्यक्ष पद की चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, चौ...