मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के बनारस बैंक चौक नाला रोड स्थित एक होटल में गांजा की खरीद-बिक्री का सोमवार की रात नगर थाने की पुलिस ने खुलासा किया है। छापेमारी में धंधेबाज सुबोध कुमार पकड़ा गया। तलाशी में होटल से 20 पुड़िया गांजा बरामद की गई। धंधेबाज वैशाली के महनार टोरा चौरी गांव का रहने वाला है। मामले में पुलिस के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। एफआईआर में बताया गया है कि दारोगा कमेश्वरजी प्रसाद सरैयागंज इलाके में गश्ती पर थे। इसी बीच सुबोध कुमार के होटल में गांजा की खरीद-बिक्री की जानकारी मिल। पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो सब्जी के कैरेट में छिपाकर रखा 20 पुड़िया गांजा मिला। इधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि सुबोध से पूछताछ में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.