मथुरा, दिसम्बर 9 -- गांव कमर स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम एवं गौ सेवा समिति के तत्वाधान में 21 कुण्डात्मक नवदिवसीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में प्रयागराज के 150 प्रतिष्ठित विद्वान वैदिक विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। सोमवार को आश्रम के महंत बलराम दास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 20 दिसंबर को श्री रामनाम अखंड संकीर्तन के साथ होगी, जो कि 23 जनवरी तक चलेगा। 14 जनवरी को सुबह 8 बजे कलश स्थापना होगी। तत्पश्चात यज्ञ सुबह 9 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5:30 तक होगा। इसी दौरान शाम को 6 बजे से वृंदावन की रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रासलीला का मंचन किया जाएगा। बताया कि यज्ञ में प्रयागराज से 150 विद्वान आएंगे। यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों, दुर्गा सप्तशती, चंडी पाठ और विशेष हवन मंत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.