बरेली, जनवरी 2 -- 20 दिन पहले लापता हुए किशोर का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर देखने जा रहे किशोर के ताऊ की भी रास्ते में मौत हो गई। दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। पुलिस किशोर की मौत की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर का किशोर सागर मौर्य 19 दिसंबर को घर से भीकमपुर में दावत खाने की बात कहकर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी किशोर की खोजबीन में लगी थी, इस दौरान गुरुवार को भीकमपुर तालाब में एक किशोर का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का ग्रामीणों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सागर मौर्य के रूप में हुई। किशोर का शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.