रामगढ़, जनवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सोमवार को पंचायत सहायकों की बैठक मो मिकाईल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जगरनाथ बेदिया शामिल हुए। बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्णय से पंचायत सहायकों को अवगत कराते हुए बताया गया कि प्रदेश कमेटी ने 20 जनवरी को पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय का आवास घेराव करेगी। इस पर पंचायत सहायकों ने सामूहिक रुप से निर्णय लिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदेश कमेटी के निर्णय का समर्थन करते हुए मंत्री के आवास घेराव में शामिल होंगे। पंचायत सहायकों ने कहा कि पंचायत सहायक सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को सभी के घरों तक पहुंचाते हैं। पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं, लेकिन जब हमारे हक की बात आती है, तो सरकार 'ऑफलाइन' हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.