झांसी, अक्टूबर 27 -- कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर बे-मौसम मेघों में खजाना खोल लिया। सोमवार तड़के तीन बजे से धीमी-तेज बारिश की लगी झड़ी दिन भर बरकरार रही। जिसमें इंतजाम धड़ाम हो गए। तंग मोहल्लों में नाले-नालियां ओवर-फ्लो हो गए। पुल-पुलिया के नीचे जलजमाव हो गया। कच्चे मकान चू गए। सड़कें जल-थल हो गई। जिसका असर यातायात पर पड़ा। वहीं बदले मौसम बाजारों की रौनक छीन ली। दुकानदार बोहनी को तरस गए। मौसम ने बिजली पर भी तीखा बार किया। लाइन में फॉल्ट से घंटों शहर में आधे से इलाके की बत्ती गुल रही। वहीं अधिकतम पारा 24 घंटे में करीब तीन डिग्री नीचे सरका और 30 पर टिक गया। जबकि न्यूनतम पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की रात मौसम की रंगत बदली। हवाएं कुछ उग्र हुई। वहीं सोमवार तड़के तीन बजे अचानक मेघों ने आंचल खोल दिया। झमाझम बारिश हुई। इसके बाद धीमी तेजी रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.