बोकारो, मई 14 -- बोकारो। 20 मई को अखिल भारतीय औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को जागरूक करने को लेकर मंगलवार ब्लास्ट फर्नेस के रेस्ट रूम में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अधिकारियों ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता प्रवेश कुमार ने की। इस मौके पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार चार श्रम संहिता देश पर थोप कर मजदूरों को गुलाम बना देगी। सारे अधिकार कार्पोरेट व मालिकों के हाथ में देने की योजना है। इस श्रम संहिता के लागू होते ही मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर भी देश द्रोह का मुकदमा चल सकता हैं। चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ-साथ 17 सूत्री मांगों पर सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। मजदूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.