भदोही, अप्रैल 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पिछले दिनों से जिले में बह पुरवाई ने पारे के मिजाज को काफी गर्म कर दिया है। तीखी धूप, लू के थपेड़ों के चलते दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आलम यह है कि अब गर्मी ने आम जन मानस को व्याकुल करना शुरू कर दिया है। उधर, अन्नदाता मौसम का साथ मिलने के बाद मड़ाई कार्य को निपटाने में जी जान से लगे हुए हैं। इस वर्ष समय से पहले ही गर्मी ने जोरदार दस्तक देकर जन सामान्य की मुश्किलें बढ़ा दी थी। इस बीच कई दिनों पर पुरवा हवा बहने व बूंदाबांदी के कारण रात में तापमान कम हो जाता था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। इस बीच तीन दिनों से तेज रफ्तार के बाद पुरवाई बयार बहने के कारण तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि दस बजे के बाद जरुरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। कुछ ऐसा ही आलम शुक्रवार को भी देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.