मैनपुरी, अक्टूबर 9 -- दीपावली त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत कुरावली बाजार स्थित दिनेश चंद्र जैन की दुकान और घिरोर रोड स्थित राधा स्वीट से मावा का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा लगभग 20 किलोग्राम खराब घेवर, जिसकी कीमत लगभग Rs.दस हजार थी, नष्ट कराया गया। वहीं 25 किलोग्राम दूषित छैना रसगुल्ला, जिसमें कीड़े पाए गए, इसकी कीमत लगभग आठ हजार पांच सौ थी, उसे भी नष्ट कर दिया गया। इलावांस बाजार में विष्णु शर्मा, गोरेलाल द्वारा पिकअप पर रखे गए 3.5 क्विंटल मावा में से दो नमूने लिए गए। वहीं जय श्री श्याम स्वीट हाउस से रंगीन मिठाई के दो नमूने...