मैनपुरी, अप्रैल 19 -- अवैध ई रिक्शा और टेंपो के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ शिवम कुमार यादव ने करहल क्षेत्र में अभियान चलाया और 20 ई रिक्शा और टेंपो अवैध रूप से संचालित पाते हुए चालान काट दिए। यह सभी ई रिक्शा और टेंपो करहल थाने में खड़े कराए गए। 70 बाइक सवारों पर भी बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान काटने की कार्रवाई हुई है। एआरटीओ शिवम कुमार यादव ने शनिवार की सुबह 10 बजे से अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। करहल थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थान पर 20 ई रिक्शा और टेंपो अवैध रूप से चलते हुए पाए गए। ज्यादातर के पास लाइसेंस नहीं था। कोई बिना पंजीकरण और कोई बिना फिटनेस के टेंपो चलाते हुए पाया गया। इन सभी को पकड़ा गया और उनके चालान काटकर इन्हें थाने में खड़ा कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.