खगडि़या, अगस्त 18 -- खगिउ़या, नगर संवाददाता। लिपिक संवर्ग के सभी बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सदस्य 20 अगस्त से दस सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बीते 14 अगस्त को जिलास्तरीय बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की बैठक अमित कुमार के अध्यक्षता में की गई थी। उस समय बैठक में लिए गए निर्णय के बाद रविवार को कमेटी का विस्तार किया गया है। जिलास्तरीय कमेटी का भी विस्तार किया गया। जिलास्तरीय कमेटी के मुख्य संरक्षक जिला निर्वाचन शाखा के सहायक प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा को बनाया गया है। वहंी उपाध्यक्ष चंदन कुमार व सौरभ कुमार, सचिव चंदन कुमार, संघ मंत्री संदीप कुमार, उदय कुमार, संयुक्त मंत्री राजेश रंजन भारती, पुष्पालोचन कुमार, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार, विशाली आनंद को बनाया गया है। वहीं महिला उप समिति के संयोजिका के पद पर र...