बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने बाद फिलहाल मौसम शुष्क है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 45-55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। पूसा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसान भाइयों के लिए समसामयिक सुझाव जारी किये हैं। इसके अनुसार शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए किसान भाई रबी फसल के लिए खेत की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.