रामगढ़, सितम्बर 5 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। झारखंड तलवारबाजी टीम के अंडर-17 वर्ग (कैडेट) के 19 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने शुक्रवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड राज्य संघ के कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव ने खिलाड़ियों को किट वितरित कर उन्हें रवाना किया। उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन ने 20वां कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 8 से 13 सितंबर तक किया है। झारखंड टीम में रांची और रामगढ़ के चयनित खिलाड़ी शामिल हैं। झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव जय कुमार सिंहा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा और आत्मविश्वास है, जो युवा वर्ग को ऊंचाई प्रदान करेगा। वहीं संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने भी खि...