रामपुर, दिसम्बर 31 -- नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित राम विहार कालोनी की सड़क 2.74 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार होगी। यही सड़क भाजपा कार्यालय और दिल्ली-लखनऊ बाईपास को भी जाती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनने वाली इस सड़क का प्रस्ताव शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को भेजा था, जिसे अब शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हिन्दुस्तान के बोले रामपुर के अंक का प्रकाशन प्रतिदिन हो रहा है। जिसमें दस नवंबर के अंक में इसी मार्ग की समस्या को शामिल करते हुए लोगों की परेशानी का प्रकाशन हुआ था। जिसमें कालोनी की जर्जर मुख्य सड़क के साथ ही गंदगी और परेशानी सामने आई थी। जिसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। लोक न...