आदित्यपुर, फरवरी 7 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एचपी पेट्रोल पंप को सील करने का आदेश जारी किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर 7 फरवरी को दिन के 11 बजे तक बकाया राशि जमा नहीं की गयी तो संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार उक्त पेट्रोल पंप पर नगर निगम का लगभग 2.5 लाख रुपये का होल्डिंग टैक्स बकाया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर अब नगर निगम प्रशासन ने सीलिंग की कार्रवाई का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा सिर्फ इसी पेट्रोल पंप पर ही नहीं, बल्कि कुल नौ बकायादारों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.