हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई। माननीयों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। जिले के तीन प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन ने धनराशि आवंटित कर दी है। इससे श्रृद्धालुओं के ठहरने, पानी, बिजली रोड आदि का इन्तजाम होगा। लोकसभा क्षेत्र हरदोई से भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत के प्रस्ताव पर विकास खंड अहिरोरी के ग्राम सभा बहर में बहर देवता बाबा मंदिर का पर्यटन विकास कराने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके लिए ग्रामीण कई दशक से मांग कर रहे हैं। इसी तरह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक कुमार रावत के प्रस्ताव पर बालामऊ स्थित हत्याहरण तीर्थ का पर्यटन विकास होगा। इस पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसी तरह चौरासी कोसीय व पंच कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित हनुमानजी मंदिर का पर्यटन विकास भी एक करोड़ 20 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.