महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसआईआर में तार्किक विसंगतियों के मकड़जाल में फंसे जिले के 2.33 लाख मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अब इन मतदाताओं की सुनवाई केंद्रों पर होने जाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। जब बीएलओ नोटिस देने आएंगे तो उसी समय तार्किक विसंगति वाले मतदाता साक्ष्य दे देंगे। बीएलओ अपने एप से निर्वाचन कार्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर देंगे। एईआरओ अपने लॉगिन से एप्रुव्ड कर देंगे। एसआईआर में कुल 4.37 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी होना है। इनमें से 2.33 लाख उन मतदाताओं का है जो तार्किक विसंगतियों से जूझ रहे हैं। किसी का उम्र माता पिता से केवल पंद्रह वर्ष ही कम है तो किसी का जेंडर मिस मैच है। पहले इन सभी को केंद्रों पर बुलाकर सुनवाई हो रही थी। अभी तक केवल 19.73 फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.