गौरीगंज, फरवरी 2 -- गौरीगंज। विकास खंड गौरीगंज के सकरावां-सारीपुर-संभावा संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन द्वारा कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 7 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के नवीनीकरण के लिए पहली किश्त के रूप में 82 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे वर्षों से जर्जर हालत में पड़े मार्ग के सुधार की उम्मीद जगी है। जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। सकरावां से निकलने वाला यह संपर्क मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का प्रमुख साधन है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.