नई दिल्ली। हेमंत कुमार पांडेय, अगस्त 18 -- दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक यार्ड के अंदर की दीवारों और मेट्रो ट्रेन पर आपत्तिजनक चित्र और संदेश लिखने मामला सामने आया है। मेट्रो पुलिस की जांच के अनुसार स्पेन से आए दो युवाओं ने यह हरकत की थी। इसके बाद वे 25 जुलाई को वापस अपने देश लौट गए। मेट्रो पुलिस इन युवाओं की एलओसी (लुकआउट सर्कुलर) खुलवाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में मेट्रो की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां भी उजागर हुई हैं। जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह जब कर्मचारी डिपो पहुंचे तो दीवारों और कोचों पर रंगीन स्प्रे पेंट से बने चित्र और संदेश देखकर हैरान रह गए। यमुना बैंक मेट्रो थाने में तत्काल मामला दर्ज किया गया। डीसीपी मेट्रो कुशल पाल सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और जा...