दुमका, जनवरी 20 -- दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका की एक बैठक दुमका परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने की। बैठक में 2 फरवरी को सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि 2 फरवरी को हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में जिला संगठन सचिव रवि यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंदन भवनिया, केंद्रीय समिति सदस्य राजेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष शिबू चक्रवर्ती, नगर उपाध्यक्ष अमित रक्षित, नगर सचिव मोहम्मद आरिफ, नगर कोषाध्यक्ष दीपक केवट राम मंडल, राजकुमार मंडल, राजेश रावत, अरविंद आबू वाला, इंदु चौबे, कंचन देवी, कृष्णा देवी, प्रदीप मिश्रा, राजेश चौर...