संवाददाता, जून 11 -- यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के नाम पर बागपत के व्यक्ति से अवैध वसूली करने वाले दो पुलिस कर्मियों पर तीन वर्ष बाद कार्रवाई हुई। एसपी ने जांच के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को तीन वर्ष तक न्यूनतम वेतन के दंड़ से दंडित किया है। मामला सामने आने के बाद तत्कालीन एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्स्पेंड कर मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप था कि जून 2022 में एक कार को छोड़ने के नाम पर दोनों ने 1500 रुपए वसूले थे। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को यह सजा दी है। वर्ष 2022 में बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा पुलिस चेकपोस्ट पर कांस्टेबल विनीत और राकेश तैनात थे। एक जून 2022 की रात 12 बजे से दो जून की सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। सुबह करीब छह बजे राजेंद्र पुत्र वीरसैन निवासी निकट प्राच...