रांची, फरवरी 13 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए 10 और 11 फरवरी को राज्यव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान में मुख्यालय स्तर से गठित 119 टीमों ने सभी सर्किलों में एक साथ कार्रवाई की। रांची अंचल में 1049 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें 117 लोगों पर केस दर्ज किया गया। कुल 23.16 लाख जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया।8359 जगहों पर मारे गए छापे निगम की ओर से जारी प्रतिवेदन के अनुसार, कुल 8359 परिसरों में जांच की गई। इनमें 1185 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी से संबंधित मामले पकड़े गये। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी के दौरान कुल 179.66 लाख रुपये की राशि आंकी गई ह...