नई दिल्ली, जून 10 -- Paras Defence stock: डिफेंस इंजीनियरिंग कंपनी पारस डिफेंस स्टॉक के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 2% तक चढ़कर 1638 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, कंपनी ने कहा है कि उसे इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन या स्टॉक विभाजन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। पारस डिफेंस द्वारा यह पहला स्टॉक विभाजन है।क्या है डिटेल पारस डिफेंस ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "आपको सूचित किया जाता है कि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (कंपनी) के शेयरधारकों ने 07 जून, 2025 को पोस्टल बैलट के माध्यम से साधारण संकल्प के माध्यम से इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन/विभाजन और कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओए) के कैपिटल क्लॉज में बदलाव को मंजूरी दे दी है।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.