बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के वनद्वार में इंटर विद्यालय वनद्वार के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक कुंदन कुमार ने किया। विधायक ने कहा कि 1.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस विद्यालय भवन से क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। यह विद्यालय भवन छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार शिक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है। शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाने और इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में भाजपा बेगूसराय उत्तरी के मंडल अध्यक्ष मनोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाठक, जिला महामंत्री कुंदन भारती, भाजपा नेता रूपेश गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.