सिमडेगा, दिसम्बर 17 -- जलडेगा। क्रिसमस पर्व को लेकर जिले भर के गिरजाघरों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में प्रखंड अंतर्गत लम्बोई गांव स्थित ऐतिहासिक जीईएल चर्च में भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर लम्बोई गांव के बीचोंबीच स्थित इस जीईएल चर्च की नींव आज से 138 वर्ष पूर्व स्थानीय बुजुर्गों द्वारा रखी गई थी। शुरुआत अत्यंत साधारण परिस्थितियों में हुई थी। गांव के ही स्व रावेल तोपनो, स्व निरल मुंडा, स्व ईसाक तोपनो, स्व हलान मुंडा, स्व निहिमिया डांग, स्व जुनाथन डांग, स्व नाहुम मुंडा सहित अन्य बुजुर्गों ने एक कच्चे मकान के नीचे छोटे से भवन में सामूहिक प्रार्थना आरंभ किया था। समय के साथ यह छोटा सा प्रार्थना स्थल आज विशाल अनुयायी समुदाय के साथ एक सशक्त पेरिस के रूप में स्थापित हो चुका है। पुराने गिरजाघर ...