महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 1975 की इमरजेंसी। सुनकर ही मन सिहर जाता है। महराजगंज तत्कालीन गोरखपुर जिले में भी इमरजेंसी का खासा असर रहा था। यहां के चार लोगों को सरकार विरोधी कार्यो में लिप्त होने का हवाला देकर जेल में डाल दिया गया था। हालांकि छह माह बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया था। लेकिन जेल जाने के बाद से इनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। झुकने के लिए बहुत दबाव बनाया गया था, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं हारी और कोई झुका नहीं था। आपातकाल के दौरान गोरखपुर मंडल के 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें चार लोग महराजगंज के ही थे। इनमें जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम, राजकुमार चौरसिया, अशोक श्रीवास्तव को जेल डाल दिया गया था। इन पर आरोप था कि ये लोग तत्कालीन सरकार के विरोध कार्य कर रहे थे और उनके खिलाफ भाषण दे रहे थे। ये लोग सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.