नई दिल्ली, जून 2 -- बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना को सत्ता से हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को 1971 के योद्धाओं जैसी सुविधा देने का ऐलान किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि शेख हसीने के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को 'जुलाई वॉरियर्स' की तरह दो साल तक 5.25 लाख टका तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पहला बजट पेश किया गया है। इस दौरान टैक्स में राहत का यह ऐलान भी किया गया। बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन और उसमें 1500 लोगों की मौत के बाद पहली बार बजट पेश किया गया था। बता दें कि हसीना के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में शामिल होने वाले लोगों और घायल होने वाले लोगों को सुविधा देने का दबाव लंबे समय से बन रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.