नई दिल्ली, जनवरी 6 -- बांग्लादेश में चुनावों से पहले खालिदा जिया के बेटे और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने बड़ा बयान दिया है। भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनातनी के बीच तारिक रहमान से सोमवार को कहा है कि 1971 के बिना देश के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। रहमान ने गुलशन में वामपंथी पार्टियों के गठबंधन डेमोक्रेटिक यूनाइटेड फ्रंट (DUF) के नेताओं से मुलाकात के दौरान यह बातें कही हैं। बता दें कि खालिदा जिया के निधन के बाद अब BNP की जिम्मेदारी रहमान ही सम्भाल रहे हैं। चुनावों से पहले लेफ्ट पार्टियों और BNP के बीच हुई यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक के दौरान रहमान ने एक बयान में कहा, "मुक्ति संग्राम एक देश और उसकी राजनीति के रूप में बांग्लादेश की नींव है। 1971 के बिना देश के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।" तारिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.