सुनील कुमार, सितम्बर 21 -- भारत और नेपाल के बीच एक पुल क्या टूटा, मानों दोनों देश के लोगों का दिल ही टूट गया। दिल भी ऐसा टूटा कि न नए रिश्ते पनप पा रहे हैं और न पुराने अब संजोये जाने की स्थिति में बचे हैं। भारत (सुपौल) की कुनौली सीमा से सटे भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित खांडू नदी पर वर्ष 1965 में नेपाल के तत्कालीन राजा वीरेंद्र वीर विक्रम शाहदेव ने काठ पुल का निर्माण कराया था जो 1987 की बाढ़ में बह गया। अब बांस की चचरी रिश्तों की ठठरी को हांफ-हांफ कर संभाल रही है।बेटी-रोटी का संबंध इस पुल से आवाजाही कर नेपाल के दर्जनों सीमावर्ती गांवों के लोग कुनौली बाजार खरीदारी करने आते थे। कुनौली के अधिकांश लोग अपने बेटे-बेटियों की शादियां भी एक-दूसरे देश में करते थे। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच पारिवारिक के साथ-साथ व्यावसायिक संबंध भी मज...