लखनऊ, फरवरी 9 -- केजीएमयू में 1947 के बाद बनीं सभी मजारों को हटाया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। सोमवार को केजीएमयू प्रशासन ने मजार हटाने के लिए दोबारा अल्टीमेटम दिया। दूसरा नोटिस चस्पा कर 28 फरवरी तक मजार हटाने का समय दिया गया है। केजीएमयू में छह मजारे हैं। इनमें क्वीन मेरी का मुख्य गेट, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, ट्रॉमा सेंटर परिसर, आर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी भवन और टीजी हॉस्टल परिसर की अवैध मजार और अतिक्रमण है। केजीएमयू प्रशासन ने परिसर से मजार हटाने के लिए पहली बार 23 जनवरी को नोटिस चस्पा किया था। अब दूसरा व अंतिम नोटिस सोमवार को चस्पा किया है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि 1947 से पहले परिसर में केवल दो मजारें थीं। बाकी की चार मजारें बाद में बनाई गईं। मजार निर्माण के लिए न तो किसी से अनुमति ली गई न ही कोई आदेश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.