मुरादाबाद, मार्च 13 -- नगर क्षेत्र में गुरुवार को 14 स्थानों समेत क्षेत्र में 101 स्थानों पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन हुआ। कांठ नगर एवं क्षेत्र में रंगोत्सव दुलहैंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम के साथ रंगों की होली खेली गई। गुरुवार देर शाम पूरे विधि विधान से परंपरागत तरीके के साथ कांठ नगर एवं देहात क्षेत्र में होली का पूजन करने के उपरांत होलिका दहन किया गया। होलिका दहन होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में रंगोत्सव की धूम मच गई। युवाओं में होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। होलिका दहन के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर युवाओं को होली के गीतों तथा ढोल की थाप पर नृत्य करते देखा गया। वहीं लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर तथा रंग लगाकर होली की बधाई दी। लोगों ने अपने अपने घरों में गुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.