अररिया, अप्रैल 18 -- जोकीहाट, (एस) भारी गहमागहमी के बीच नगर पंचायत के जोकीहाट हाट की डाक संपन्न हुई। इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले मुसब्बिर अंजुम के नाम फिर से बंदोबस्त कर दिया गया। हाट की बंदोबस्त की प्रक्रिया मुख्य पार्षद सफीदन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शकुर व कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में कराया गया। यह जानकारी दूते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकुर ने बताया की डाक की प्रक्रिया में कई लोग भाग लिए। लेकिन सबसे अधिक बोली 19 लाख 75 हजार पांच सौ रूपया लगाया। इस तरह से मुसब्बिर अंजुम के नाम बंदोबस्त घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले साल किसी ने हाट की बोली नहीं लगाई थी। इसमें श्री अंजुम के नाम से ही स्वत: बंदोबस्त हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...