नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Aaj Ka Rashifal, 19 April 2024 : ग्रहों की स्थिति- गुरु और सूर्य मेष राशि में। सूर्य उच्च के चल रहे हैं और गुरु मित्रक्षेत्री। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में। जहां पर बुध नीच के होकर के वक्री चल रहे हैं।  मेष राशि- विद्यार्थियों के लिए अती उत्तम समय। भाग्यवान बने हुए हैं। प्रेम और संतान का साथ मिल रहा है। एक ऊर्जा का स्तर आप में बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।  वृषभ राशि- घर में थोड़ा सा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी हुई है। एक कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।  मिथुन राशि- स...