लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मण्डल के द्वारा बुधवार की रात एवं गुरूवार को दिन में राजस्व संग्रहण एवं सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान सदर थाना क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव और भारी वाहनों के कागजात की जांच की गयी। जांच में दोषी चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध ऑनलाइन चलान काटा गया। डीटीओ श्री मंडल ने कुल 128 वाहनों की जांच की, इसमें 10 वाहनों का चालान कटा गया और 2,32,300 रूपये राजस्‍व की वसूली गयी। इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों को अपने सभी कागजातों को दुरूस्‍त रखने का निर्देश दिया गया। उन्‍होने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। कहा कि अधिकांश दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है। श्री मंडल ने इस दौरा...