बिहारशरीफ, मार्च 9 -- 19 लाख की शराब बरामद, स्नैक्स कार्टन के नीचे छिपा कर लायी गयी थी खेप बिहारशरीफ , एक संवाददाता । दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के दौरान एनएच20 पर किचनिया पुल के पास लावारिस हालत में खड़े पिकअप को जब्त किया। पिकअप पर 14 कार्टन स्नेक्स लोड था। उसके नीचे शराब की कार्टन छिपाई गई थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वाहन से 791.250 लीटर विभिन्न बांडों की शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख बताई जा रही है। जब्त मालवालक पिकपक नम्बर के आधार पर पुलिस धंधेबाजों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि गश्ती पुलिस को किचनिया पुल के पास लावारिस हालत में एक पिकअप मिली। पिकअप पर 14 कार्टन स्नेक्स लोड था। स्नेक्स का कार्टन हटाने पर उसके नीचे से शराब की सैकड़ों कार्टन मिली। कुल 791.250 लीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.