गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नई दिशा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कन्यादान महादान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन स्थानीय होटल विवेक उत्सव लॉन में किया गया। इस मौके पर 19 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। विवाह समारोह में शहर के अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति के साथ नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। नव विवाहितों की घरेलू सामान के साथ सोलह श्रृंगार, ऊनी कपड़े व राशन आदि के साथ भावुक विदाई की गई। सिर पर पगड़ी पहने बारातियों के साथ वर जब दरवाजे पहुंचे तो आयोजक मंडल ने माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मंत्रोच्चार के बीच लाल जोड़े में सजी कन्याओं ने अपने-अपने वर को वरमाला पहनाई और विवाह की सभी रस्में अदा की गईं। दोपहर बाद बरात विदा होते देख सभी की आंखें भर आईं। नई दिशा फाउंडेशन के संस्थापिका एवं आयोजक मंडल की मुखिया सुधा मोदी ने कहा कि शुभ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.