शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में 19 फरवरी को 5 पदों के लिए होने जा रहे पंचायत उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें चार ग्राम प्रधान पद व एक बीडीसी पद हैं। प्रधान पदों में जलालाबाद के मऊ रसूलपुर, मिर्जापुर मझारा बढऊ, सिंधौली महाऊ दुर्ग, पुवायां नगला जप्ती हरना व बीडीसी पद में बंडा के हेतमनगला में वोटिंग होगी। इसके साथ ही वोटिंग के बाद मतगणना 21 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। मतदान के लिए 15 पोलिंग पार्टियां एवं 5 रिजर्व पार्टियां लगाई गई है। पार्टी में चार कार्मिकों में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी रहेंगे। मतदान कार्मिकों का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण पूरा करा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.