बक्सर, नवम्बर 12 -- युवा के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के द्वारा सत्र 2024-26 के अंतर्गत अगले साल होने वाली इंटर की 12 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सेंटअप (जांच) परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सेंटअप की सैद्धांतिक परीक्षा आगामी 19 नवम्बर से शुरू होकर 26 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा 27 नवम्बर से शुरू होकर 29 नवम्बर को सम्पन्न होगी। प्राचार्य ने बताया कि इस जांच परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं का शामिल होकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.