उन्नाव, नवम्बर 17 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का 19 नवंबर को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। 9.30 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करके नवजात शिशुओं को बेबी किड्स का वितरण करेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण, 12:15 पर महिला बंदी गृह का निरीक्षण और पौधारोपण करंगी। 2.30 बजे उपाध्यक्ष द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से महिला उत्पीड़न के प्रकरणों पर विचार विमर्श करेंगी तथा महिला जनसुनवाई करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.